कब
ज़िन्दगी को हमने रुलाते हुए देखा
जर्रा-गुबारे-शिकवा
आँखों में गया शायद
|
क्या
गुमाँ करेंगे, ये शाने-फ़ित्नाशाही
गोया
हो रही है शम्मा से हया शायद |
फिर
यूं बिखर रही है, लबे-बाम से फरेबी
दीदावर
नए हैं, जल्वा है नया शायद
|
है
ये भी लाज़िमी कि दर्द नया-सा हो
सूरत
बहाल होगी, ईजादे-दवा शायद
|
क्यों
ना कफ़स में ही इक आसमां बनायें
है
लुत्फ़े-ज़िन्दगी ही, लुत्फ़े-कज़ा शायद |
हर शाख मचलती है हर फूल महकता है,
जवाब देंहटाएंजब भी कभी गुलशन में चर्चा तेरा होता है॥
नाराज़ आँखे बोलती रही रातभर
जवाब देंहटाएंपर आंच न आया तुम पर -
रहे बेखबर !
सूखे पत्ते सी फडफडाती रही यूं ही
और गीली आँखों ने चाँद -
सुखाया रातभर !
बुझी हुई आँखों से ज़िन्दगी को देखा इस कदर
चलती हुई ज़िन्दगी को -
पकडती रही बस रातभर !
काँटों से ख़्वाबों ने आँखों को खूब चुभोया है
आंसुओं ने सहलाया है पर -
उनींदे आँखों को रातभर !
शायद ज़िन्दगी की यही चाल है ---पता नहीं
आंसूं और ख्वाब ने हंगामा -
मचाया है रातभर !