वाईज की कही सबने सुनी खूब की तौबा
कहते फिरे हर मर्ज में मसला है आदमी
कहते फिरे, पर किसको कहा भूले नीमचंद
पहला जो था, पिछला भी था, अगला है आदमी
हाँ, सच है, उसमे तुझको हर इक रंग
दिखेंगे,
पानी पे खिलती धूप-सा उजला है आदमी
क्यों तल्खी न हो, ताब न हो, रंज-ओ-गम न
हो
सुनते है हम भी, खुल्द से निकला है आदमी
कुछ मानिये मेरी, यूं तगाफुल न कीजिये
गोया कि गल्तियो का पुतला है आदमी
वो अब्र है ये अश्क़ है, ये शाख वो शज़र
गर ग़ज़ल
है खुदा तो मतला है आदमी